लखीमपुर पहुंचेंगी केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल:जगह-जगह होगा स्वागत, कार्यकर्ताओं से करेंगी संवाद
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल शनिवार को लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ पहुंचेंगी। वह जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह 11:30 बजे सीतापुर रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर उनका स्वागत किया जाएगा। दोपहर 12:15 बजे गोला रोड स्थित केशवपुरा चौराहे पर उनका स्वागत होगा। आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण दोपहर 12:30 बजे वह सिनेमा रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। 12:55 बजे छोटा चौराहा, गोला में डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगी। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल इसके बाद दोपहर एक बजे नई बाईपास रोड स्थित साईं मैरिज लॉन पहुंचेंगी। यहां दोपहर एक से तीन बजे तक जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम होगा, जिसमें वह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम के बाद दोपहर तीन बजे गोला से निकलकर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचेंगी। शाम चार बजे लखीमपुर खीरी से लखनऊ के लिए रवाना होंगी। उनके आगमन को लेकर जिले में अलग-अलग जगह स्वागत की तैयारियां की गई हैं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)