धान हटाने को कहने पर युवक और चाचा को पीटा:सिद्धार्थनगर में चार लोगों पर जातिसूचक गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

Nov 28, 2026 - 09:43
0
धान हटाने को कहने पर युवक और चाचा को पीटा:सिद्धार्थनगर में चार लोगों पर जातिसूचक गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
सिद्धार्थनगर के मधुबनी खास गांव में रास्ते के सामने रखा धान हटाने को कहने पर विवाद हो गया। आरोप है कि एक परिवार के चार लोगों ने युवक और उसके चाचा को पीटा। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। राजेंद्र प्रसाद गौतम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे की शादी 28 नवंबर को तय है। घर के दरवाजे के सामने सफाई कराने के लिए 26 नवंबर को शाम करीब चार बजे उनके बेटे ने पड़ोसी बिजली से उसका कटा हुआ धान हटाने को कहा। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि इसके बाद शिवकुमार, उसकी पत्नी सावित्री, दुर्गेश और छोटू ने उनके बेटे को जातिसूचक गालियां दीं और पीटा। शोर सुनकर राजेंद्र प्रसाद गौतम अपने चाचा जयराम के साथ बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि चारों ने उनसे भी गाली-गलौज की और लात-मुक्कों व लाठी-डंडों से हमला किया। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। ग्रामीणों की भीड़ जुटने पर आरोपी मौके से भाग गए। मारपीट में पिता-पुत्र और उनके चाचा को चोटें आईं। मोहाना पुलिस ने 27 नवंबर को शिवकुमार, सावित्री, दुर्गेश और छोटू के खिलाफ केस दर्ज किया। मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक विश्वजीत सौर्यान को सौंपी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User