लखीमपुर से छत्तीसगढ़ ट्रेनिंग पर गए सीआईएसएफ जवान की मौत:जवान की मौत से परिजनों में मचा कोहराम
लखीमपुर खीरी के सिंगाही कस्बे के भेड़ौरा वार्ड नंबर 10 निवासी सीआईएसएफ जवान पंकज पाण्डेय (25) की छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में मौत हो गई। करीब 11 महीने पहले उनकी पोस्टिंग हुई थी। इन दिनों वे ट्रेनिंग के लिए छत्तीसगढ़ गए थे।
पंकज के बड़े भाई सीयाराम के मुताबिक, सोमवार को कंपनी कमांडर का फोन आया था। उन्होंने पंकज की तबीयत खराब होने की जानकारी दी और परिजनों को ट्रेनिंग सेंटर पहुंचने के लिए कहा। इसके बाद पिता रमेश पाण्डेय और परिवार के अन्य लोग दुर्ग-भिलाई पहुंचे।
मंगलवार शाम करीब 4 बजे सिंगाही पुलिस स्टेशन के जरिए परिजनों को पंकज की मौत की सूचना मिली। पिता और अन्य परिजन जवान का शव लेकर घर लौट रहे हैं।
पंकज की मौत की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)