चांदी के रामलला के कोट बैच की अयोध्या में डिमांड:धनतेरस पर चांदी के कमल के फूल और सुदर्शन चक्र,गदा की भी डिमांड
अयोध्या में धनतेरस पर्व पर सर्राफा बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। सोने और चांदी के भाव गिरने की वजह से इस धनतेरस में सर्राफा व्यापारियों को उम्मीद से ज्यादा बिक्री होने की संभावना है। अयोध्या में सबसे ज्यादा चांदी के रामलला के कोट बैच की डिमांड हो रही है। यही नहीं चांदी के रामलला, राम मंदिर, गणेश लक्ष्मी, कुबेर की भी बिक्री हो रही है। धनतेरस के दिन लोग धन लक्ष्मी और वैभव की प्राप्ति के लिए यह सामान पूजा के लिए खरीदते है। सर्राफा बाजार से जुड़े उत्तम बंसल का कहना है कि इस बार की दीपावली और धनतेरस सर्राफा कारोबारियों के चेहरे में रौनक लाने वाली है।उन्होंने कहा कि पूरे बाजार में उल्लास दिखाई दे रहा है। पूजा के लिए अनेक प्रकार के सुबंधित फूलों में कमल,चंपा,चमेली,रजनीगंधा आदि के साथ देशी गुलाब की मांग सबसे ज्यादा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)