लखनऊ में ई-रिक्शा पलटा नीचे दबकर किशोरी की मौत:प्लाई लादकर ले जा रहा था, अनियंत्रित होकर पलट गया
लखनऊ के फैजाबाद रोड पर बुधवार को प्लाई से लदा बैटरी रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रिक्शे पर सवार 16 साल की किशोरी प्लाई के नीचे दब गई, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के समय किशोरी अपनी बहन के साथ कमता की तरफ जा रही थी। सूचना पर पहुंची चिनहट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक,मूल निवास सीतापुर के रामपुर कला थाना क्षेत्र का भेलसपुर गांव निवासी निवासी प्रियंका (16) अपनी बहन निशा के साथ चिनहट के सेमरा स्थित आदर्श एंक्लेव में रहती थी। वह अपनी बहन निशा के साथ बैटरी रिक्शा पर सवार थी। रिक्शे पर प्लाई लदी हुई थी। बुधवार दोपहर करीब 4:30 बजे फैजाबाद रोड स्थित आदर्श ढाबे के सामने अचानक रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे उस पर लदी प्लाई नीचे गिरने लगी। प्रियंका ने बचने की कोशिश की, लेकिन प्लाई उसके ऊपर गिर गई। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और मदान पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त रिक्शे को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रियंका का है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)