लखनऊ में शान-ए-अवध इकाई के सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव:गोपेन्द्र कुमार वर्मा अध्यक्ष बने, एस.एन. लाल चेयरमैन चुने गए

Nov 11, 2026 - 20:54
0
लखनऊ में शान-ए-अवध इकाई के सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव:गोपेन्द्र कुमार वर्मा अध्यक्ष बने, एस.एन. लाल चेयरमैन चुने गए
लखनऊ में यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के तहत शान-ए-अवध इकाई का त्रैवार्षिक चुनाव बुधवार को हुआ। चुनाव इंदिरा नगर में संपन्न हुआ। इसमें गोपेन्द्र कुमार वर्मा को इकाई अध्यक्ष और एस.एन. लाल को चेयरमैन चुना गया। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। नई कार्यकारिणी में राजेश कुमार त्रिवेदी, वाई.पी.एस. भल्ला और ए.के. द्विवेदी को उपाध्यक्ष बनाया गया। चंद्रभूषण अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। पूर्णिमा श्रीवास्तव को सह-सचिव बनी नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपेन्द्र कुमार वर्मा ने संगठन के प्रति पंकज श्रीवास्तव की दीर्घकालीन निष्ठा, सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें छठी बार इकाई सचिव मनोनीत किया। पंकज श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पूर्णिमा श्रीवास्तव को सह-सचिव और सै. मो. तारिक अली को संयुक्त सचिव बनाया। युवाओं को साहसिक गतिविधियों से जोड़ने पर फोकस कार्यकारिणी सदस्य के रूप में आशुतोष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अरुण कुमार मिश्रा, सुशील श्रीवास्तव, कन्हैया दीक्षित, आशुतोष सिंह, पूनम त्रिपाठी, प्रीति, राजीव रावत और मो. उवैस को शामिल किया गया। बैठक में इकाई की सदस्यता बढ़ाने, साहसिक पर्यटन, ट्रैकिंग और पर्वतारोहण गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ने पर चर्चा हुई। सचिव पंकज श्रीवास्तव ने युवाओं की सहभागिता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित और मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी। चेयरमैन एस.एन. लाल ने संस्था की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User