पिकअप की टक्कर से घायल छात्र की मौत:महराजगंज के पुरंदरपुर में हादसा, कोचिंग से घर लौट रहे थे

Nov 11, 2026 - 21:29
0
पिकअप की टक्कर से घायल छात्र की मौत:महराजगंज के पुरंदरपुर में हादसा, कोचिंग से घर लौट रहे थे
महराजगंज के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल छात्र अंशु अग्रहरि की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कोचिंग पढ़कर घर लौट रहे थे। अंशु अग्रहरि, कन्हैयालाल अग्रहरि के बेटे और ग्राम रघुनाथपुर के निवासी थे। अमहवा-समरधीरा चौराहे के आगे पीछे से आ रही पिकअप ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां उनका इलाज शुरू किया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User