हमीरपुर में ई-रिक्शा से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल:वन विभाग कार्यालय के पास हुआ हादसा, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Nov 06, 2026 - 19:48
0
हमीरपुर में ई-रिक्शा से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल:वन विभाग कार्यालय के पास हुआ हादसा, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
हमीरपुर के जोल्हूपुर मार्ग पर शुक्रवार शाम बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। हादसा रोहाइन नाला चौराहे के पास वन विभाग कार्यालय के नजदीक हुआ। बाइक सवार अंकुश के सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ई-रिक्शा में पीछे से टकराई बाइक सजेती थाना क्षेत्र के असवारमऊ गांव रहने वाले अंकुश (25) अपने बहनोई धर्मेंद्र (24) के साथ शुक्रवार शाम करीब छह बजे बाइक से भेड़ी जा रहे थे। धर्मेंद्र रामपुर के रहने वाले हैं। रोहाइन नाला चौराहे के पास वन विभाग कार्यालय के नजदीक उनकी बाइक आगे चल रहे ई-रिक्शा से पीछे से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ई-रिक्शा चालक पर अचानक ब्रेक लगाने का आरोप धर्मेंद्र ने बताया कि ई-रिक्शा चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया। अंकुश के सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से भाग गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User