ललितपुर में घर-घर हुई लक्ष्मी-गणेश की पूजा:रात 8 से 1 1 बजे तक आतिशबाजी, लोगों ने खिलाई मिठाई

Nov 09, 2026 - 08:22
0
ललितपुर में घर-घर हुई लक्ष्मी-गणेश की पूजा:रात 8 से 1 1 बजे तक आतिशबाजी, लोगों ने खिलाई मिठाई
ललितपुर जिले में रविवार को दिवाली मनाई गई। सुबह से घरों में साफ-सफाई और सजावट की गई। शाम को घरों, दुकानों, मंदिरों और सरकारी दफ्तरों में दीप और रंग-बिरंगी झालरें लगाई गईं। शुभ मुहूर्त में लोगों ने मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की पूजा की। महिलाओं ने घरों में रंगोली बनाई और बच्चों ने नए कपड़े पहने। मंदिरों में भी पूजा हुई और शाम से भक्तों की कतारें लगीं। पूजा के बाद लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दिवाली की बधाई दी। रिश्तेदारों और पड़ोसियों को शुभकामनाएं देने का सिलसिला देर रात तक चला। लोगों ने सोशल मीडिया पर भी बधाई संदेश साझा किए। शहर में रात 8 बजे से आतिशबाजी शुरू हुई, जो देर रात 1 1बजे तक चली। लोगों ने अनार, चकरी, रॉकेट, फुलझड़ी और बम जलाए। बाजार में दिनभर रौनक रही। लोगों ने पूजा का सामान, मिठाई, फूल, दीपक और पटाखे खरीदे। त्योहार के दौरान पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए। प्रमुख चौराहों और बाजारों में पुलिस बल तैनात रहा। दमकल विभाग की टीम भी तैयार रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User