लूट के आरोपी को मुठभेड़ में गोली लगी:महिला से 4 हजार कैश और कुंडल-लॉकेट लूटे थे
लखीमपुर खीरी में महिला से जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार रात पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से लूटे गए कुंडल, गले का लॉकेट, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से भी दो मुकदमे दर्ज हैं। ऑटो से उतरकर पैदल जा रही थी महिला गोला के सीओ जितेंद्र परिहार के मुताबिक, 24 नवंबर को मितौली थाना क्षेत्र के बबौना गांव निवासी सरिता अपने भाई के घर राजेंद्र नगर, गोला से बड़े भाई के घर ग्राम घरथनिया जा रही थीं। वह सरनैया बाईपास से ऑटो में बैठी थीं। ऑटो चालक ने उन्हें विष्णुबेहड़ के आगे खड़ंजे पर उतार दिया। वहां से कुछ दूर पैदल चलने पर पीछे से बाइक सवार युवक आया और उनके कान के टॉप्स, गले की माला और 4 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की घटना के बाद हैदराबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस लुटेरे की तलाश में संदिग्धों और वाहनों की जांच कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, 25 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे मुखबिर ने सूचना दी कि वारदात में शामिल आरोपी भसौरिया मार्ग से जा रहा है। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। आरोपी स्प्लेंडर प्लस बाइक से भागने लगा। पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली गोला-सिकंदराबाद मार्ग से भुसौरिया जाने वाले रास्ते पर पिपरिया बुजुर्ग गांव के खड़ंजे के पास पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की। पुलिस का आरोप है कि घिरने पर आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तमंचा, कारतूस और लूटे गए जेवर बरामद आरोपी की पहचान गोला थाना क्षेत्र के खम्बौल गांव निवासी सलीम (46) पुत्र शहीद खां के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, बाइक और लूटे गए कुंडल व गले का लॉकेट बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, सलीम के खिलाफ गोला थाने में पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। लूट और पुलिस मुठभेड़ के मामले में भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)