युवती बोली-प्रेमी संग मर्जी से आई हूं, परेशान न करें:जालौन में वीडियो बनाकर बोली- मुझ पर कोई दबाव न बनाए
जालौन में प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा एक वीडियो गुरुवार सुबह 8 बजे सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। वीडियो में एक युवती अपने प्रेमी के साथ नजर आ रही है। युवती वीडियो में अपने परिजनों से अपील करती दिखाई दे रही है कि वे उसे और उसके साथ मौजूद युवक को परेशान न करें। मैं अपनी मर्जी से आई हूं। किसी के दबाव में नहीं आई हूं। जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई दे रही युवती की पहचान दीपिका के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह ग्राम चतेला, थाना कदौरा, तहसील कालपी, जिला जालौन की रहने वाली है। उसके पापा का नाम सुरेंद्र कुमार है। वह अपनी मर्जी से आई है। वह अपने साथ मौजूद युवक का नाम गुरु गोविंद बता रही है। हालांकि, वीडियो में किए गए दावों और दोनों की पहचान की दैनिक भास्कर आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं कर रहा है। वीडियो में युवती अपने परिजनों को संबोधित करते हुए कहती नजर आ रही है कि उसने अपनी इच्छा से युवक के साथ जाने का फैसला लिया है। इसलिए युवक के परिवार के सदस्यों को परेशान न किया जाए और न ही इस मामले में हस्तक्षेप किया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)