मॉडल वाइन शॉप में देर रात लगी आग:बोतल-कंप्रेशर फटने से होते रहे धमाके, लाखों का नुकसान

Sep 26, 2026 - 14:34
0
मॉडल वाइन शॉप में देर रात लगी आग:बोतल-कंप्रेशर फटने से होते रहे धमाके, लाखों का नुकसान
आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के रामबाग स्थित सिंह मॉडल शॉप में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मॉडल शॉप के अंदर से धुएं का गुबार उठने लगा। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। आग इतनी भीषण थी कि मॉडल शॉप के अंदर रखी बोतलें और कंप्रेशर फटने से लगातार धमाके होते रहे। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग की भयावहता को देखते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास के हिस्सों को भी चेक किया, ताकि दोबारा आग भड़कने की आशंका न रहे। आग की चपेट में आने से मॉडल शॉप के अंदर रखा सामान और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। प्रारंभिक तौर पर आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि आग के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User