खाद्य विभाग ने होटल-रेस्टोरेंट में चलाया अभियान:जौनपुर में कमियां मिलने पर नोटिस जारी, मिठाई के सैंपल भी लिए
जौनपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों के निरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया है। यह लखनऊ से मिले निर्देशों पर आधारित है। विनोद कुमार यादव, अपराजिता तिवारी और अंजू यादव ने डोमिनोज (हुसेनाबाद टी.डी. कॉलेज रोड), रघुवंशी रेस्टोरेंट (ओलंदगंज) और होटल रघुवंशी इन (ओलंदगंज) का निरीक्षण किया। यहां मिली कमियों को सुधारने के निर्देश दिए गए। आजमगढ़ रोड पर रेडचिली रेस्टोरेंट, रुधौली में आशीर्वाद फैमिली रेस्टोरेंट और शाहगंज में एप्पल ढाबा एंड रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण हुआ। इन प्रतिष्ठानों में कमियां मिलने पर नोटिस जारी हुए। ऑनलाइन शिकायत पर करौंदीकला गांव स्थित श्यामलाल पटेल की मिठाई दुकान से बेसन लड्डू और छेना मिठाई के सैंपल लिए गए। कजगांव मोड़ पर यादव मिष्ठान भंडार का भी निरीक्षण हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)