असीम अरुण-सपा ने महापुरुषों का अपमान किया:आगरा पहुंची समरसता यात्रा का किया स्वागत, चरण पादुका लेकर पहुंचे
संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर निकाली जा रही समरसता यात्रा रविवार को आगरा पहुंची। GIC मैदान पर इस यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। चरण पादुका स्पर्श करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि असीम अरुण ने सपा पर निशाना साधा।
महासभा को संबोधित करते हुए असीम अरुण ने कहा-सपा दलित प्रेम का दिखावा करती है। मगर, जब अखिलेश यादव के हाथ में कलम आई, तो उन्होंने हमारे महापुरुषों का अपमान किया, हमारी योजनाओं को खत्म करने का काम किया। अब विस्तार से पढ़िये...
पंजाब से शुरू होकर हरियाणा और दिल्ली होते हुए वाराणसी जा रही समरसता यात्रा के आगरा आगमन पर जीआईसी मैदान में भव्य समरसता संकल्प यात्रा महासभा का आयोजन किया गया। संत रविदास जी की पवित्र चरण पादुकाओं के साथ यह यात्रा निकाली जा रही है। GIC मैदान पर आयोजित महासभा में अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार राम और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिवेश कुमार राम चरण पादुका लेकर रथ से उतरे और GIC मैदान पर सजे मंच पर इन्हें रखा। मंच से सपा न निशाना
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री असीम अरुण ने कहा-सपा ने हमेशा दलित प्रेम का दिखावा किया है। जबकि भाजपा ने हमेशा इस समाज के विकास की बात की है। उन्होंने कहा, गुरु पूर्णिमा के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने हम सबने आग्रह किया था कि भदोही का नाम संत रविदास नगर होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने एक पल नहीं सोचा और उन्होंने कहा, यह तो होना ही चाहिए और जब माइक उनके हाथ में आया, उन्होंने तुरंत आदेश किया कि अब इस जिले का नाम संत रविदास नगर होगा। ये रहे मौजूद
इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, यूपी कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, बेबीरानी मौर्य, क्षेत्रीय प्रभारी गीता शाक्य, क्षेत्रीय संगठक अभय गिरि, यात्रा प्रभारी एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, एमएलसी विजय शिवहरे, एमएलए पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)