मान्या हत्याकांड...सोनम के कमरे से बच्चों के स्केच मिले:पुलिस-साइबर टीम को कमरे में तीन बच्चों के चित्र और कई नाम मिले
मासूम मान्या हत्याकांड की जांच में पुलिस और साइबर क्राइम टीम के हाथ कई चौंकाने वाले सबूत लगे हैं। इस मामले में मुख्य आरोपी सोनम के कमरे के अंदर का एक वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले की भयावहता को उजागर कर दिया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी सोनम कमरे के भीतर किस तरह से तंत्र-मंत्र की क्रियाएं किया करती थी। कमरे की दीवारों और फर्श पर तीन बच्चों के स्केच बने हुए पाए गए हैं। इसके अलावा, कमरे में कई अन्य बच्चों के नाम भी लिखे हुए मिले हैं, जिन्हें सोनम अपनी कथित 'बलि' की साजिश का अगला शिकार बनाने की फिराक में थी। अपनी बेटी 'बुलबुल' को वापस पाने की अंधी चाहत में सोनम ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि वह किसी तांत्रिक के सीधे संपर्क में नहीं थी, बल्कि उसने इंटरनेट और यूट्यूब की मदद से यह तथाकथित तांत्रिक विद्या सीखी थी। यूट्यूब पर देखे गए भ्रामक वीडियो के जरिए उसे यह अंधविश्वास हो गया था कि यदि वह तय समय पर पांच बच्चों की बलि दे देगी, तो उसकी बेटी बुलबुल उसे वापस मिल जाएगी। इसी खौफनाक मानसिकता के चलते उसने मासूम की जान ले ली। आरोपी सोनम का मोबाइल फोन साइबर क्राइम टीम के कब्जे में है, जिसकी गहन जांच से रोज नए रहस्यों से पर्दा उठ रहा है। उसके फोन में कई ऐसे आपत्तिजनक और भ्रामक वीडियो मिले हैं, जिनमें विशेष समय पर बच्चों की बलि देकर मनचाही मुराद पूरी करने के दावे किए गए हैं। साइबर टीम अब उसके फोन की पूरी सर्च हिस्ट्री खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किस तरह के कंटेंट के संपर्क में थी। जांच में यह भी सामने आया है कि सोनम ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कई अलग-अलग फर्जी आईडी बना रखी थीं। पुलिस अब साइबर सेल की मदद से इन सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की पड़ताल कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इन अकाउंट्स के जरिए वह किन लोगों के संपर्क में थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)