मातृभूमि योजना में पांच परियोजनाओं को 80.88 लाख का सहयोग:अम्बेडकरनगर के तीन गांवों में लगेंगी सोलर स्ट्रीट लाइटें
मातृभूमि योजना के तहत पांच ग्रामीण विकास परियोजनाओं के लिए दानदाताओं ने कुल 80.88 लाख रुपये का सहयोग दिया है। इनमें अखलासपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कम्युनिटी हॉल का निर्माण, जबकि तीन गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाना शामिल है। जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने बताया कि योजना के तहत नागरिक, प्रवासी और समाजसेवी अपने गांव की जरूरतों के अनुसार आर्थिक सहयोग दे सकते हैं। निर्माण के लिए 59.97 लाख रुपये दिए रामनगर विकासखंड के अखलासपुर ग्राम पंचायत निवासी परमात्मा सिंह पुत्र लल्लन सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए 59.97 लाख रुपये दिए हैं। परियोजना को जिलाधिकारी स्तर से वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को सौंपी गई है। इसी गांव में कम्युनिटी हॉल बनाने के लिए परमात्मा सिंह ने 19.51 लाख रुपये का सहयोग दिया है। इस परियोजना को भी वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। इसका निर्माण भी पीडब्ल्यूडी करेगा। 60 हजार रुपये का सहयोग किया जलालपुर विकासखंड के कादीपुर गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए बुद्धिराम पुत्र देव शरण यादव ने 60 हजार रुपये दिए हैं। अवधना इस्माइलपुर गांव में जगदीश चौधरी पुत्र बाबू राम ने 60 हजार रुपये का सहयोग किया है। रामनगर विकासखंड के बड़ेपुर सारा गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए पूनम देवी पत्नी विनीत कुमार ने 20 हजार रुपये दिए हैं। सभी दानदाताओं का आभार जताया जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने सभी दानदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मातृभूमि योजना जनसहभागिता के जरिए गांवों की जरूरतें पूरी करने का माध्यम है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)