चंदौली में संविधान दिवस पर गोष्ठी हुई:वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों और संविधान पर बात की
चंदौली जिला मुख्यालय के एक लॉन में गुरुवार को संविधान दिवस पर गोष्ठी हुई। इसका आयोजन लॉर्ड बुद्धा डॉ. अंबेडकर सेवा समिति ने किया। दलित विचारकों और विद्वानों ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश को संविधान दिया। संविधान लागू होने से पहले राजा रानी के पेट से पैदा होता था, लेकिन अब लोकतंत्र में मतदान से चुना जाता है। उन्होंने कहा कि संविधान लागू होने के बाद देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत हुई। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर को दुनिया के छठे नंबर के विद्वान व्यक्ति के रूप में बताया। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र दुनिया में सबसे अच्छा माना जाता है। वक्ताओं के मुताबिक, लोकतंत्र में महिलाओं, पुरुषों, युवाओं, दलितों और किसानों को समान अधिकार मिले हैं। चुनाव में सभी वर्गों को समान हिस्सेदारी मिलती है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देश के विकास और सभी वर्गों को नेतृत्व देने की बात की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचारों को लेकर देश को आगे बढ़ाने की जरूरत है। उनके बनाए संविधान से देश विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि संविधान लागू होने के बाद दुनिया ने डॉ. अंबेडकर की सोच और विचारों को माना। कार्यक्रम में अर्जुन प्रसाद आर्य, रामजन्म बागी, लल्लन कुमार, प्रेमशंकर, जगदीश लाल, रामसुभाष, आनंद कुमार, बीरेंद्र कुमार भारती, अरुण कुमार, अरविंद कुमार पंकज, आनंद मौर्य, रामलाल मौर्य, रामलाल मौर्य, प्रदीप कुमार डॉ. बंगाली और बोधिशरण बौद्ध मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)