ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी की मौत:कानपुर में सब्जी लेने गई थी, रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा
कानपुर के सेनपश्चिम पारा क्षेत्र में रविवार शाम ट्रेन की चपेट में आने से 14 साल की किशोरी की मौत हो गई। हादसा बनपुरवा गांव के पास हुआ। वंदना सब्जी लेने के लिए घर से निकली थी। रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। बेटी की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मामला सेनपश्चिम पारा थाना क्षेत्र का है। अमूल ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है परिवार बिहार के नवादा जिले के अकौना केनुआ निवासी प्रमोद कुमार सेनपश्चिम पारा क्षेत्र स्थित अमूल ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। वह पत्नी लता देवी और बच्चों के साथ भट्ठे के पास रहते हैं। परिवार में बेटे अमोल, लाजो और अमर के अलावा 14 साल की बेटी वंदना थी। वह सभी भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। परिवार रोजी-रोटी की तलाश में बिहार से कानपुर आया था। सब्जी लेने गई थी वंदना परिजनों के मुताबिक, रविवार शाम वंदना सब्जी लेने के लिए बनपुरवा गांव के पास गई थी। इस दौरान उसे रेलवे ट्रैक पार करना था। तभी अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सेनपश्चिम पारा पुलिस ने शव की पहचान कर परिवार को बुलाया। बेटी का शव देखकर मां लता देवी और पिता प्रमोद कुमार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पोस्टमॉर्टम के बाद होगी आगे की कार्रवाई थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक किशोरी रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आई थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)