पैतृक संपत्ति के विवाद में बिजलीकर्मी की हत्या, चार अरेस्ट:मिर्जापुर में लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटा था
मिर्जापुर में बिजली विभाग के संविदा कर्मी हत्या के मामले में सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला, उसका पति, बेटा और ससुर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में अतुल की हत्या की गई थी। मामला 22 नवंबर देहात कोतवाली क्षेत्र के वीरशाहपुर गांव का है। ट्यूबवेल के पास घेरकर लाठी-डंडों और रॉड से पीटा मृतक के पिता कृपाशंकर दुबे पुत्र स्व. शोभनाथ दुबे ने 22 नवंबर को देहात कोतवाली में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को उनका बेटा अतुल रोज की तरह काम पर जा रहा था। इसी दौरान पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद में पट्टीदारों ने उसे सरकारी ट्यूबवेल के पास घेर लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उसकी बेरहमी से पिटाई की। गंभीर चोटें आने के कारण अतुल की मौत हो गई। पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा पिता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर देहात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भरत उपाध्याय ने टीम के साथ रविवार को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक ही परिवार के चार सदस्य गिरफ्तार पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आयुष दुबे पुत्र प्रमोद दुबे, प्रमोद दुबे पुत्र उमाशंकर दुबे, उमाशंकर दुबे पुत्र प्रजापति दुबे और उषा दुबे पत्नी प्रमोद दुबे के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)