मेरठ में किराए के मकान से 60 किलो बारूद मिला:आबादी के बीच आतिशबाजी बनाने की तैयारी थी, आरोपी फरार और मकान मालिक गिरफ्तार
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक किराए के मकान से करीब 60 किलो अवैध बारूद बरामद किया है। यहां आबादी के बीच आतिशबाजी बनाने की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने मकान मालिक कय्यूम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि आतिशबाजी तैयार करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को अहमदनगर गली नंबर-14 में कय्यूम के मकान में बारूद और अन्य सामग्री जमा होने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर शुक्रवार रात टीम ने छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भाग निकले। तलाशी में मकान के अंदर से बारूद मिला। यह मकान घनी आबादी के बीच है, जिससे आसपास के लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। साथ ही, बारूद के स्रोत और इसे किराए पर देने की जानकारी जुटाई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)