मेरठ में मनाया गया ‘हर घर संविधान’ कार्यक्रम:संविधान की प्रतियां वितरित कर नागरिकों को किया जागरूक

Nov 25, 2026 - 20:55
0
मेरठ में मनाया गया ‘हर घर संविधान’ कार्यक्रम:संविधान की प्रतियां वितरित कर नागरिकों को किया जागरूक
संविधान दिवस के अवसर पर मेरठ में बुधवार को काशीराम पार्क, शेरगढ़ी में “हर घर संविधान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक डॉ. सुशील गौतम, सहआयोजक हेमंत प्रधान, इंतजार अली रहे। कार्यक्रम में आम जनता को भारतीय संविधान की प्रतियां वितरित की गईं तथा संविधान के मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। योगेंद्र यादव बोले न्याय, समानता आवश्यक कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं अतिथि योगेंद्र यादव, न्यायमूर्ति इकबाल अंसारी, मोहम्मद अदीब, अंजलि भारद्वाज, एन. सुकुमार एवं नदीम खान ने अपने संबोधन में संविधान की महत्ता, लोकतंत्र की मजबूती, नागरिकों के मताधिकार, सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता एवं भाईचारे पर विशेष जोर दिया। लोकतंत्र की मजबूती के लिए अधिकार जानने जरूरी वक्ताओं ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान प्रदान करता है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए नागरिकों का जागरूक होना, अपने मताधिकार का सही उपयोग करना तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने संविधान को केवल किताब तक सीमित न रखकर प्रत्येक घर और प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। संविधान की विचारधारा घर-घर तक पहुंचाना है कार्यक्रम के आयोजक डॉ. सुशील गौतम ने कहा कि संविधान देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, सम्मान और न्याय का आधार है। संविधान की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना, लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में समानता और भाईचारे की भावना मजबूत करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। हेमंत प्रधान और इंतजार अली ने कहा कि जब प्रत्येक नागरिक संविधान को समझेगा तभी एक मजबूत लोकतंत्र और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण संभव होगा। ये रहे मौजूद कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रतियां वितरित कर लोगों को संविधान पढ़ने, समझने और उसके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया। डॉ. सुशील गौतम ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राहुल जाटव, बिजेंद्र सूद, हिमांशु सिद्धार्थ, हेमंत प्रधान, इंतजार अली, अग्नि शरद चांडिया, विशाल चौधरी, विजय शेरगढ़ी, प्रमोद शेरगढ़ी, विनय राज, अशोक तक्सैलिया, मोहित किनापुर, एसके शाहरुख एवं रवि हापुड़ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User