शिक्षा मंत्री संदीप-मेघना की हल्दी-मेहंदी का जश्न:मंगेतरों संग झूमे दोनों भाई, 10 तस्वीरों में देखिए
दिल्ली के होटल द लीला में बुधवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह और उनके छोटे भाई सौरभ सिंह की शादी की रस्मों के तहत हल्दी और मेहंदी समारोह हुआ। दोपहर करीब डेढ़ बजे शुरू हुआ कार्यक्रम शाम 5 बजे तक चला। समारोह में सिंगर इशिका शेंगर ने ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ अपनी प्रस्तुतियों से रंग जमाया। इस दौरान संदीप सिंह अपनी होने वाली पत्नी मेघना के साथ संगीत की धुनों पर थिरकते नजर आए। दोनों की जुगलबंदी समारोह का खास आकर्षण रही। परिवार की बड़ी बहन पूनिमा, छोटी बहन श्वेता, दादी रामवती और मां प्रेमलता वर्मा समेत अन्य परिजनों ने भी रस्मों में हिस्सा लिया। तस्वीरों में देखिए…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)