साले की महिला के साथ अर्द्धनग्न फोटो वायरल की:सहारनपुर में फर्जी आईडी बनाकर किया ब्लैकमेल, 10 लाख रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

Nov 28, 2026 - 05:52
0
साले की महिला के साथ अर्द्धनग्न फोटो वायरल की:सहारनपुर में फर्जी आईडी बनाकर किया ब्लैकमेल, 10 लाख रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
सहारनपुर में रिश्तों को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। मंडी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपने ही बहनोई पर उसकी पहचान से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाने और एक महिला के साथ उसकी अर्द्धनग्न फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि बहनोई ने फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने के बाद उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी उससे 10 लाख रुपए की मांग कर रहा है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर मंडी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंडी थाना क्षेत्र की मंसूर कॉलोनी निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बहनोई मेरठ के श्यामनगर का रहने वाला है। आरोप है कि बहनोई ने उसके नाम और पहचान का इस्तेमाल करते हुए इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद एक महिला के साथ उसकी अर्द्धनग्न और अश्लील फोटो तैयार कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इस घटना के बाद पीड़ित की सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है और वह मानसिक रूप से परेशान है। पीड़ित का आरोप है कि बहनोई ने फोटो वायरल करने के बाद उसे धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी फोटो और फर्जी आईडी के जरिए उसे ब्लैकमेल कर रहा है। उससे 10 लाख रुपये की मांग की जा रही है। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाने की मांग की है। कोतवाली मंडी प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User