महंत आलोक दास ने CM योगी को निमंत्रण पत्र:17-25 नवंबर तक जयप्रभा ग्राम में होगी राजन जी महराज की श्रीराम कथा
गोंडा के जयप्रभा ग्राम में 17 से 25 नवंबर तक श्रीराम कथा का आयोजन होगा। एक बार फिर कथा सुनाने लिए राजन जी महाराज आ रहे हैं। आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देशभर के प्रमुख संतों और विशिष्ट अतिथियों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार शाम करीब 6:30 बजे श्री बालाजी चित्रकूट धाम-श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट के महंत आलोक दास महाराज, योगगुरु बाबा रामदेव और भाजपा के अवध क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने लखनऊ स्थित सीएम आवास, 5 कालिदास मार्ग पहुंचकर सीएम योगी से मुलाकात की। उन्होंने श्रीराम कथा का निमंत्रण पत्र सौंपा। सीएम ने 20 नवंबर को आने का दिया भरोसा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए 20 नवंबर को कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान उन्होंने कथा की तैयारियों और इसमें शामिल होने वाले संतों व अतिथियों के बारे में जानकारी ली। महंत आलोक दास ने उन्हें आयोजन से जुड़ी जानकारियां दीं। दो लाख श्रद्धालुओं के बैठने की होगी व्यवस्था जयप्रभा ग्राम में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, योगगुरु बाबा रामदेव समेत देशभर के प्रमुख मठ-मंदिरों और ट्रस्टों से जुड़े साधु-संत शामिल होंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए करीब दो लाख लोगों के बैठने की क्षमता वाला विशाल वाटरप्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। महंत आलोक दास बोले- श्रद्धालु और समाज ही हैं मुख्य आयोजक श्रीराम कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगा। महंत आलोक दास महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से यह भव्य आयोजन हो रहा है। इसके मुख्य आयोजक सभी श्रद्धालु और समाज के लोग हैं। मुख्यमंत्री ने 20 नवंबर को आने की सहमति दी है। इस दौरान देशभर के कई प्रतिष्ठित संतों का सानिध्य भी प्राप्त होगा। सुरक्षा के रहेंगे व्यापक इंतजाम आयोजन के दौरान 17-25 नवंबर तक प्रतिदिन बड़े संतों और नेताओं के शामिल होने की संभावना है। ऐसे में कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं और अतिथियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)