महराजगंज में दुकानों का निरीक्षण:अधिकारियों ने परखी सुरक्षा व अग्निशमन व्यवस्था, दुकानदारों को दिए निर्देश
महराजगंज में धनतेरस और दीपावली पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अपर पुलिस अधीक्षक और नायब तहसीलदार सदर के साथ सदर सीओ अंकुर गौतम ने कोतवाली क्षेत्र के नगर तिराहा स्थित सर्राफा मार्केट और पटाखा दुकानों के क्लस्टर का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़भाड़ और अग्नि सुरक्षा के इंतजामों की जांच की। संबंधित दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और पर्व के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को भी कहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)