नगर निगम ने 13 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नौकरी से निकाला:शाहजहांपुर में DM से दोबारा रखने की मांग, बहाली की मांग को लेकर ज्ञापन
शाहजहांपुर नगर निगम के प्रकाश विभाग में काम करने वाले 13 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। कर्मचारी जेम पोर्टल के जरिए नियुक्त हुए थे और पिछले 13 महीने से काम कर रहे थे। उन्होंने शनिवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन दिया और डीएम से दोबारा नौकरी पर रखने की अपील की। निकाले गये कर्मचारी मोहम्मद शान ने बताया कि उन्हें नौकरी से निकालने का कोई कारण नहीं बताया गया। उनसे कहा गया कि वे अपने रोजगार का इंतजाम खुद करें, क्योंकि आउटसोर्सिंग पद पर अब उन्हें वेतन नहीं मिलेगा। शान ने कहा कि इससे उनके परिवार परेशान हैं। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि नियुक्ति के समय और उसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वे आगे भी इसी तरह काम करते रहेंगे। आर्थिक स्थिति और बेरोजगारी का हवाला कर्मचारियों के मुताबिक, अगर स्ट्रीट लाइट का काम ठेकेदार को दिया जाता है, तो उन्हें नगर निगम में किसी दूसरी जगह काम पर रखा जाए। कर्मचारियों ने अपनी आर्थिक स्थिति और बेरोजगारी का हवाला देते हुए नगर निगम में काम जारी रखने की मांग की। उन्होंने कहा कि नौकरी जाने पर उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। मोहम्मद शान ने बताया कि मेयर से शिकायत करने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में दिवाली के बाद चर्चा करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)