ललितपुर में बालाजी सरकार का सवामनी हवनोत्सव हुआ:तालाबपुरा डोंडाघाट के मंदिर में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं, भंडारे में शामिल हुए

Nov 24, 2026 - 20:31
0
ललितपुर में बालाजी सरकार का सवामनी हवनोत्सव हुआ:तालाबपुरा डोंडाघाट के मंदिर में श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं, भंडारे में शामिल हुए
ललितपुर के तालाबपुरा डोंडाघाट स्थित श्री जुगलकिशोर जी मंदिर में मंगलवार, 24 नवंबर को श्री बालाजी सरकार का सवामनी हवनोत्सव हुआ। हवन सुबह 11 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला। शाम 6 बजे से भंडारा हुआ। आयोजन श्री जुगलकिशोर जी महाराज विराजमान फाउंडेशन, डोंडाघाट की ओर से किया गया। मंदिर प्रबंधक और कार्यक्रम आयोजक प्रियदर्शी शेखर की देखरेख में कार्यक्रम हुए। पंडित श्री कौशल किशोर (राजू महाराज) भी मौजूद रहे। हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना की। हवन के बाद भजन और पूर्णाहुति हुई। इसके बाद प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजकों के मुताबिक, हवन के बाद कई श्रद्धालुओं को सवारी आई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User