शोभित विवि में युवा सीखेंगे तनाव प्रबंधन और जीवन कौशल:आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम शुरू, 25 नवंबर से नियमित कक्षाएं

Nov 24, 2026 - 20:47
0
शोभित विवि में युवा सीखेंगे तनाव प्रबंधन और जीवन कौशल:आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम शुरू, 25 नवंबर से नियमित कक्षाएं
मेरठ के शोभित विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के साथ व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय के नाइस स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज ने आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से युवा सशक्तिकरण एवं कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम स्वयम् प्लस मंच के माध्यम से संचालित होगा। इसकी नियमित कक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होंगी। कार्यक्रम के शुभारंभ पर कुलपति प्रो. विनोद कुमार त्यागी ने कहा कि स्वस्थ मन के लिए स्वस्थ शरीर जरूरी है। आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर समान रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रो-वाइस चांसलर ने कहा कि खुश रहने की कला ही आर्ट ऑफ लिविंग है। जीवन में सकारात्मकता, प्रसन्नता और संतुलन सफलता का महत्वपूर्ण आधार हैं। नाइस स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज की निदेशक प्रो. क्षमता चौहान ने कहा कि कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को अकादमिक शिक्षा के साथ मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें जीवन की चुनौतियों से निपटने के व्यावहारिक कौशल भी सिखाए जाएंगे। कार्यक्रम में योग, श्वास तकनीक और ध्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन और एकाग्रता बढ़ाने के तरीके बताए जाएंगे। इसके अलावा भावनात्मक संतुलन, संवाद कौशल और सकारात्मक सोच विकसित करने पर भी ध्यान दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम और स्वयम् प्लस पर नामांकन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन संचित जैन और काव्या नागपाल होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User