मऊ में सूर्यप्रताप शाही ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा:बोले- चुनाव के समय एकजुट, बाद में अलग हो जाते हैं, 2027 में भाजपा फिर जीतेगी

Nov 27, 2026 - 15:35
0
मऊ में सूर्यप्रताप शाही ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा:बोले- चुनाव के समय एकजुट, बाद में अलग हो जाते हैं, 2027 में भाजपा फिर जीतेगी
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही शुक्रवार को मऊ पहुंचे। जिला पंचायत भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। बाद में मीडिया से बातचीत में उन्होंने सपा, कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों पर निशाना साधा। शाही ने दावा किया कि भाजपा 2027 में फिर प्रचंड बहुमत से जीतेगी। शाही ने कहा कि भाजपा ने आगामी कार्यक्रमों और संगठन की गतिविधियों के जरिए चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी जनता के बीच अपने कार्यक्रम आगे बढ़ा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के पास ठोस नीति, कार्यक्रम और उन्हें लागू करने की प्रभावी योजना नहीं है। सपा, कांग्रेस और बसपा पर कटाक्ष करते हुए शाही ने कहा कि चुनाव के समय ये दल एकजुट होने की बात करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद अलग हो जाते हैं। उनके मुताबिक, विपक्षी दल सिर्फ भाजपा को हराने के लिए साथ आते हैं और चुनाव के बाद एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं। शाही ने अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के शासनकाल का जिक्र करते हुए मऊ की पुरानी घटनाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने माफिया मुख्तार अंसारी का नाम लेकर आरोप लगाया कि उनके प्रभाव के दौर में मऊ में एके-47 जैसे हथियारों के साथ आगजनी और लूटपाट हुई थी। शाही ने दावा किया कि ऐसी घटनाएं मऊ के अलावा आजमगढ़, मुजफ्फरनगर, मेरठ और रामपुर में भी हुई थीं। उन्होंने सपा सरकार के समय प्रदेश में अराजकता और गुंडागर्दी का माहौल होने का आरोप लगाया। मंत्री ने लखनऊ में हथियारों के साथ हुए प्रदर्शनों, हजरतगंज में हमले और राजभवन व हाईकोर्ट में तोड़फोड़ की घटनाओं का भी जिक्र किया। अखिलेश यादव पर राजनीतिक टिप्पणी करते हुए शाही ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाया और मंच पर धक्का देकर कुर्सी हासिल की। उन्होंने विपक्ष के चुनावी संकल्पों पर भी सवाल उठाए और 25 लाख नौकरियों तथा 10 ग्राम सोने जैसे वादों को ख्याली पुलाव और झूठ का पुलिंदा करार दिया।मंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता पिछली सरकारों के कार्यकाल को भूली नहीं है और भाजपा 2027 में अपने विकास कार्यों तथा संगठन की ताकत के आधार पर फिर से सरकार बनाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User