बागपत में युवक के साथ मारपीट-फायरिंग, CCTV में कैद:शिकायत पर दो के खिलाफ केस, मजदूरी कर लौट रहा था

Nov 27, 2026 - 15:19
0
बागपत में युवक के साथ मारपीट-फायरिंग, CCTV में कैद:शिकायत पर दो के खिलाफ केस, मजदूरी कर लौट रहा था
बागपत के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में गौराना रोड पर एक मजदूर से मारपीट और हवाई फायरिंग का CCTV सोशल मीडिया पर सामने आया है। कपिल की शिकायत पर पुलिस ने सोनू और रिहान के खिलाफ केस दर्ज किया है। गली में रोककर मजदूर से की मारपीट मामला 4 नवंबर की शाम का है। कपिल मजदूरी करके घर जा रहा था। इसी दौरान आरोप है कि सोनू और रिहान ने उसे एक गली में रोक लिया और मारपीट की। कपिल के मुताबिक, शोर सुनकर परिवार के लोग उसे बचाने के लिए पहुंचे। आरोप है कि वहां से जाते समय सोनू और रिहान ने हवाई फायरिंग की। इससे आसपास के लोग डर गए। 12 नवंबर को दर्ज हुआ मुकदमा कपिल की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 12 नवंबर को केस दर्ज किया। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सोशल मीडिया पर सामने आए CCTV में गली में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग होती दिखाई दे रही है। बड़ौत कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User