डीएम ने रोजगार मेले के प्रचार वाहन को रवाना किए:चंदौली के सकलडीहा पीजी कॉलेज में लगेगा मेला; 1,500 से ज्यादा युवाओं को नौकरी देने का टारगेट
चंदौली के डीएम शैलेश कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से रोजगार मेले के प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जिले के अलग-अलग इलाकों में मेले की जानकारी देंगे। रोजगार मेला 30 नवंबर को सकलडीहा पीजी कॉलेज परिसर में लगेगा। इसमें राष्ट्रीय स्तर की कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं का इंटरव्यू लेंगे। चयनित उम्मीदवारों को नौकरी का ऑफर दिया जाएगा। मेले में 1,500 से ज्यादा युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है। कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवा, आईटीआई और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारक, स्नातक और पोस्ट ग्रेजुएट युवा इसमें हिस्सा ले सकते हैं। कंपनियां उम्मीदवारों से बातचीत और इंटरव्यू के बाद सीधी भर्ती करेंगी। मेले में रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग की सुविधा भी होगी। कौशल विकास मिशन और रोजगार विभाग युवाओं के मार्गदर्शन के लिए परिसर में अलग कैंप लगाएंगे। डीएम ने रोजगार विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रचार वाहन जिले के सभी इलाकों में जाएं और मेले की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)