आगरा कॉलेज प्रदर्शन से पुलिस-एलआईयू रहे बेखबर:दो घंटे तक छात्र सड़क पर रहे, पुलिस देर से पहुंची

Nov 27, 2026 - 15:19
0
आगरा कॉलेज प्रदर्शन से पुलिस-एलआईयू रहे बेखबर:दो घंटे तक छात्र सड़क पर रहे, पुलिस देर से पहुंची
आगरा कॉलेज की जमीन पर अतिक्रमण और शिला पटि्टका तोड़ने के आरोप को लेकर शुक्रवार को आगरा कॉलेज के प्रोफेसर और छात्रों ने एमजी रोड पर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक एमजी रोड पर जाम के हालात रहे। ऐसा नहीं कि ये प्रदर्शन अचानक हुआ। कॉलेज प्रशासन ने एक दिन पहले ही अल्टीमेटम दे दिया था। मगर, इसके बाद भी पुलिस और एलआईयू बेखबर रही। जब एमजी रोड पर लंबा जाम लग गया, तब पुलिस पहुंची। गुरुवार को आगरा कॉलेज प्रशासन ने मेट्रो के अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। कॉलेज प्रशासन की ओर से 24 घंटे में समाधान न होने पर आंदोलन का अल्टीमेटम दिया गया था। मगर, पुलिस और खुफिया तंत्र ने इसको हल्के में लिया। तभी तो शुक्रवार को पुलिस को सैकड़ों छात्रों के सड़क पर उतरने की भनक तक नहीं लगी। कॉलेज प्रशासन के साथ करीब एक हजार छात्र आगरा कॉलेज से मेट्रो स्टेशन तक पैदल मार्च और नारेबाजी करते हुए निकले। उस समय कोई भी पुलिसकर्मी वहां पर मौजूद नहीं था। प्रदर्शन के चलते एमजी रोड पर जाम लग गया। छात्र मेट्रो स्टेशन के अंदर घुस गए। धरना दिया। सड़क पर भी प्रदर्शन किया गया। एक घंटे बाद पहुंची फोर्स छात्रों के प्रदर्शन और रोड जाम होने के काफी देर बाद पुलिस एक्टिव हुई। पुलिस ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। मगर, छात्र नारेबाजी करते रहे। करीब दो घंटे तक एमजी रोड पर जाम के हालात रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User