कौशाम्बी पुलिस ने 103 खोए मोबाइल लौटाए:फोन की कीमत करीब 22 लाख रुपए, मालिकों को सौंपे

Nov 27, 2026 - 15:19
0
कौशाम्बी पुलिस ने 103 खोए मोबाइल लौटाए:फोन की कीमत करीब 22 लाख रुपए, मालिकों को सौंपे
कौशांबी पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के सभी थानों की टीमों ने सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल, सर्विलांस और मैनुअल इनपुट की मदद से अलग-अलग कंपनियों के 103 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 22 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें सौंप दिए। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में मोबाइल फोन खोने की शिकायतें मिल रही थीं। इन पर कार्रवाई करते हुए थानों में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर और सीसीटीएनएस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसके आधार पर देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया। मोबाइल बरामदगी में सराय अकिल थाना 15 फोन के साथ पहले स्थान पर रहा। कोखराज पुलिस ने 13 और सैनी थाना पुलिस ने 12 मोबाइल बरामद कर क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। पांच मोबाइल बरामद किए इसके अलावा पश्चिम शरीरा से 10, चरवा, संदीपनघाट और मंझनपुर से आठ-आठ, करारी और कड़ाधाम से छह-छह तथा पिपरी से पांच मोबाइल बरामद किए गए। कौशांबी, महेवाघाट और मोहब्बतपुर पइंसा थाने की पुलिस ने चार-चार मोबाइल फोन बरामद किए। संबंधित थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया एसपी ने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन खोने पर सीईआईआर पोर्टल (ceir.gov.in) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं। इसके लिए संबंधित थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया जा सकता है। पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद देश के किसी भी हिस्से में इस्तेमाल हो रहे मोबाइल को ट्रेस करने और बरामद करने में मदद मिलती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User