बांदा में 2 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय पॉइंट कुश्ती होगी:नेपाल के पहलवान भी लेंगे हिस्सा, पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि
बांदा जिले में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की पॉइंट कुश्ती का आयोजन होने जा रहा है। 2 दिसंबर को मटौंध क्षेत्र के केन नदी पार स्थित ग्राम मरौली में कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें नेपाल समेत देश के कई राज्यों से पहलवान हिस्सा लेने पहुंचेंगे। हरियाणा के पहलवानों की संख्या अधिक रहने की संभावना है। प्रतियोगिता में महिला पहलवान भी अपने दांव-पेच दिखाएंगी। आयोजन में करीब 25 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना जताई गई है। यह जानकारी जिला पंचायत सदस्य जयराम सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद और कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनके आने के लिए कार्यक्रम स्थल पर हेलीपैड भी बनाया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, कुश्ती प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से शुरू होगी। बृजभूषण शरण सिंह के दोपहर 1:40 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचने का कार्यक्रम है। वह करीब दो घंटे तक आयोजन में मौजूद रहेंगे। जयराम सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता की खासियत यह है कि इसमें अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत पॉइंट वाली कुश्ती कराई जाएगी। इसके लिए बाकायदा रिंग बनाया जाएगा। पहलवान के प्रदर्शन के आधार पर विजेता सामान्य दंगल में अक्सर पहलवानों के बीच मुकाबला बराबरी पर छूट जाता है, लेकिन पॉइंट कुश्ती में हर दांव-पेच पर अंक मिलेंगे। पहलवान के प्रदर्शन के आधार पर विजेता घोषित किया जाएगा। रिंग की सीमा से बाहर जाने और लंबे समय तक जमीन पकड़कर लेटे रहने पर भी अंक कटेंगे। इस तरह मुकाबले में हार-जीत का फैसला अंकों के आधार पर होगा। पहलवानों को पॉइंट सिस्टम वाली कुश्ती की जानकारी उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बुंदेलखंड के स्थानीय पहलवानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की कुश्ती के नियमों और मानकों से परिचित कराना है। क्षेत्र के कई पहलवानों को पॉइंट सिस्टम वाली कुश्ती की जानकारी नहीं है। ऐसे में इस आयोजन से उन्हें नई तकनीक सीखने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। स्थानीय पहलवानों के बीच भी मुकाबले कराए जाएंगे, हालांकि इसमें वही पहलवान शामिल होंगे, जिन्हें पॉइंट वाली कुश्ती के नियमों की जानकारी है। आयोजकों को उम्मीद है कि इससे बुंदेलखंड के पहलवानों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)