मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.90-लाख ठगे:विदेश भेजने का झांसा देकर अमेरिकन कंपनी के फर्जी दस्तावेज भेजे, केस दर्ज

Nov 25, 2026 - 09:38
0
मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.90-लाख ठगे:विदेश भेजने का झांसा देकर अमेरिकन कंपनी के फर्जी दस्तावेज भेजे, केस दर्ज
देवरिया में मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाकर विदेश भेजने का झांसा देकर युवक से 2.90 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपी ने न नौकरी दिलाई और न ही विदेश भेजने की व्यवस्था की। अमेरिकन कंपनी के नाम से कथित फर्जी पत्र और दस्तावेज भी भेजे। न्यायालय के आदेश पर सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात 10 बजे आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। खुखुंदू थाना क्षेत्र के खखड़ी गांव निवासी राकेश कुमार चौहान, शुभनारायन के बेटे हैं। न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि जून 2025 के पहले सप्ताह में उनकी मुलाकात शिवम मिश्र से हुई थी। शिवम सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में नदावर रोड स्थित महाजन स्कूल के पास रहता है। मुलाकात चंद्रप्रकाश कुशवाहा के घर पर हुई थी। आरोप है कि शिवम ने खुद को मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाकर विदेश भेजने वाला एजेंट बताया और 2.90 लाख रुपये में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। ऑनलाइन और नकद दिए रुपये राकेश के मुताबिक, 17 जून 2025 को वह अपने साले गोविंद चौहान के साथ शिवम के घर पहुंचे। शिवम के कहने पर गोविंद ने उसकी बहन कौशिकी मिश्र के खाते में गूगल पे से दो बार में 15 हजार और 20 हजार रुपये भेजे। इसके बाद 10 जुलाई को शिवम राकेश के घर पहुंचा, जहां परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में उसे ढाई लाख रुपये नकद दिए गए। फर्जी दस्तावेज भेजने का आरोप पीड़ित का आरोप है कि रुपये लेने के बाद शिवम ने जल्द वीजा दिलाने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में टालमटोल करने लगा। उसने अमेरिकन कंपनी कोस्टा के नाम से कथित फर्जी पत्र और अन्य कागजात भेजे। इन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराकर वापस भी मंगाए गए, लेकिन नौकरी और विदेश जाने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी। कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस काफी इंतजार के बाद राकेश ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User