आयुष्मान कार्ड के बावजूद ऑपरेशन के नाम पर रुपए मांगे:बांदा में सीएमएस ने दो सदस्यीय जांच टीम बनाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

Nov 25, 2026 - 09:38
0
आयुष्मान कार्ड के बावजूद ऑपरेशन के नाम पर रुपए मांगे:बांदा में सीएमएस ने दो सदस्यीय जांच टीम बनाई, 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
बांदा जिला अस्पताल में आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद ऑपरेशन के नाम पर रुपये मांगने का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का अस्पताल प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। सीएमएस डॉ. किशुन कुमार ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। संबंधित सर्जन डॉ. रामेंद्र से भी जवाब मांगा गया है। वीडियो में 10 हजार रुपए खर्च होने की बात सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में एक युवक अस्पताल की महिला कर्मचारी से ऑपरेशन के खर्च के बारे में पूछता सुनाई दे रहा है। महिला कर्मचारी पहले 10 हजार रुपये खर्च होने की बात कहती है। युवक के आयुष्मान कार्ड होने की जानकारी देने पर वह कम पैसे लगने की बात कहती है। बातचीत के दौरान महिला कर्मचारी पांच से छह हजार रुपये खर्च होने और ऑपरेशन का कुल खर्च 20 से 25 हजार रुपये तक आने की बात भी कहती सुनाई दे रही है। बताया जा रहा है कि मरीज को दोनों तरफ हाइड्रोसील का ऑपरेशन कराना था। वीडियो में युवक अपनी आर्थिक स्थिति कमजोर बताते हुए एक तरफ का ऑपरेशन तीन हजार रुपये में करने की बात कहता है। सीएमएस बोले- महिला अस्पताल की स्टाफ नर्स नहीं सीएमएस डॉ. किशुन कुमार ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वीडियो में रुपये मांगती दिख रही महिला जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स नहीं है। हालांकि, वीडियो में जिस डॉक्टर की कुर्सी दिखाई दे रही है, उनसे जवाब मांगा गया है। 15 दिन में देनी होगी जांच रिपोर्ट जांच टीम वीडियो के समय और उसमें दिखाई दे रही महिला कर्मचारी की पहचान के संबंध में जानकारी जुटाएगी। सीएमएस ने टीम को 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User