संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण:संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर डीएम ने दिलाया एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प

Nov 26, 2026 - 12:28
0
संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण:संविधान की प्रस्तावना का पाठ कर डीएम ने दिलाया एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प
बुलंदशहर में संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कलेक्ट्रेट के अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ करते हुए उसके मूल उद्देश्यों और आदर्शों को दोहराया। जिलाधिकारी ने संविधान के प्रति निष्ठा रखने और उसमें निहित लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुता की भावना को आत्मसात करने का संदेश दिया। संविधान की प्रस्तावना में भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया है। इसमें सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, विश्वास और धर्म की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समानता सुनिश्चित करने की बात कही गई है। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के आदर्शों का पालन करने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User