रिजवान बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय सह मंत्री:जौनपुर में संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी संभालेंगे, लिया संकल्प
जौनपुर में रिजवान खान को भाजपा के काशी क्षेत्र अल्पसंख्यक मोर्चा में क्षेत्रीय कार्यालय सह मंत्री बनाया गया है। मनोनयन की जानकारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। संगठन को मजबूत करने की कही बात रिजवान खान ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है, उस पर निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे। इन लोगों ने दी बधाई उनके मनोनयन पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व अल्पसंख्यक आयोग सदस्य डॉ. हैदर अब्बास चांद, सुरेंद्र सिंह, श्रीप्रकाश पांडेय, पवन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष इरशाद खान, बाबर खान और विमल सरोज सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)