मतदाता सूची से हटे लोगों के लिए कानून की मांग:लोक आंदोलन संगठन की कार्याध्यक्ष बोलीं- जरूरत पड़ने पर संसद का विशेष सत्र बुलाएं

Nov 24, 2026 - 00:00
0
मतदाता सूची से हटे लोगों के लिए कानून की मांग:लोक आंदोलन संगठन की कार्याध्यक्ष बोलीं- जरूरत पड़ने पर संसद का विशेष सत्र बुलाएं
मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाए गए पात्र नागरिकों को मतदान का अधिकार दिलाने के लिए विशेष प्रॉविजनल वोटिंग कानून बनाया जाए। केंद्र सरकार अगले 15 दिनों में इस दिशा में ठोस कदम उठाए। जरूरत पड़ने पर संसद का विशेष सत्र बुलाकर कानून बनाया जाए। यह मांग लोक आंदोलन की कार्याध्यक्ष और मतदाता अधिकार सत्याग्रह की मुख्य सत्याग्रही कल्पना इनामदार ने की है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की गलतियों के कारण किसी भी पात्र नागरिक को उसके संवैधानिक अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। लोकतंत्र में हर पात्र व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। जब तक ऐसे मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए कानूनी व्यवस्था नहीं बनती, तब तक उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव स्थगित किए जाने चाहिए। सात दिन बाद खत्म हुआ सत्याग्रह कल्पना इनामदार के नेतृत्व में 16 नवंबर को सीतापुर के नैमिषारण्य स्थित नारदानंद आश्रम में शांतिपूर्ण सत्याग्रह शुरू हुआ था। राष्ट्रीय किसान मंच के अध्यक्ष पं. शेखर दीक्षित ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। 22 नवंबर को सत्याग्रह के सातवें दिन जिलाधिकारी सीतापुर की ओर से मिले आश्वासन के बाद अनशन समाप्त कर दिया गया। हालांकि, कल्पना ने स्पष्ट किया कि सत्याग्रह खत्म हुआ है, लेकिन मतदाता अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी। पुरानी सूची से हो पात्रता का सत्यापन उन्होंने मांग की कि पिछली आधिकारिक अंतिम मतदाता सूची में शामिल रहे, लेकिन वर्तमान सूची से हटाए गए नागरिकों का तत्काल सत्यापन कराया जाए। ऐसे लोगों को सुरक्षित, गोपनीय और सशर्त प्रॉविजनल वोटिंग की सुविधा देने के लिए कानूनी प्रावधान किया जाए। उनका कहना है कि पात्र मतदाताओं को मतदान से वंचित रखकर चुनाव कराने पर चुनी गई सरकार के जनप्रतिनिधित्व पर सवाल खड़े होंगे। अखिलेश और मायावती से भी मांगेंगी समर्थन अभियान को राजनीतिक समर्थन दिलाने के लिए कल्पना इनामदार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के प्रमुख नेताओं, वरिष्ठ नेताओं और सांसदों से मुलाकात करेंगी। इस क्रम में अखिलेश यादव और मायावती से भी समर्थन मांगा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User