मुरादाबाद से तिगरी जाने को बस अड्डे पर भीड़:डिपो की 68 बसें लगाईं, कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने जा रहे
कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी धाम में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है। मुरादाबाद रोडवेज बस अड्डे पर सुबह से यात्रियों की भीड़ रही। श्रद्धालु दिनभर बसों से तिगरी धाम के लिए रवाना होते रहे। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मुरादाबाद रीजन से करीब 200 बसें लगाई गई हैं। इनमें मुरादाबाद, पीतल नगरी, रामपुर और अमरोहा डिपो की बसें शामिल हैं। मुरादाबाद डिपो की 68 बसें श्रद्धालुओं को लेकर तिगरी धाम पहुंचीं। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर बाद गंगा स्नान करके लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसके लिए वापसी में भी बसों की व्यवस्था की गई है। स्टेशन प्रभारी संजीव गुप्ता ने बताया कि बसों के संचालन पर नजर रखी जा रही है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी न हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)