लखनऊ में टैलेंट हंट प्रतियोगिता की घोषणा:गायन, नृत्य और नाटक के विजेताओं को 25 हजार से 1 लाख रुपए तक मिलेंगे
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में लायसियम इंस्टीट्यूट और कंगन फाउंडेशन ने सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। इस दौरान टैलेंट हंट प्रतियोगिता की घोषणा भी की गई। इसका उद्देश्य शहरों के साथ गांवों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में नारी सशक्तीकरण पर आधारित प्रस्तुतियों के साथ तीन सत्रों में सांस्कृतिक आयोजन हुए। लखनऊ के अलावा लखीमपुर, हरदोई और सीतापुर से पहुंचे बच्चों और युवाओं ने गायन, नृत्य और अभिनय के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। मैत्री सिंह के मंच संचालन में आस्था किरण संस्था के बच्चों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। मार्च 2027 तक मिलेगा मौका लायसियम डिजिसॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से शुरू किए गए लायसम टीवी के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराया जाएगा। आयोजक डॉ. प्रदीप शुक्ला ने बताया कि इसका उद्देश्य शहरों के साथ गांवों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाना है। टैलेंट हंट के तहत गायन, नृत्य और नाटक की प्रतियोगिताएं मार्च 2027 तक चलेंगी। प्रत्येक वर्ग में प्रथम विजेता को एक लाख, द्वितीय को 50 हजार और तृतीय को 25 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। चयनित प्रतिभाओं को करियर आगे बढ़ाने में भी सहयोग मिलेगा। कला और समाजसेवा के लिए सम्मान कार्यक्रम में बाटिक कला के लिए राष्ट्रपति सम्मान प्राप्त माधुरी, कथक के लिए सुरभि सिंह और सामाजिक कार्यों के लिए नम्रता तिवारी, डॉ. नित्या वर्मा, शबाहत आफरीन, सोनिया सिंह और सुरैया सिद्दीकी को सम्मानित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)