गोविंद नगर में सीवर खोदाई के विरोध में बाजार बंद:रोड जाम कर व्यापारी बोले- 5 हजार परिवार बर्बाद हो जाएगा
कानपुर के गोविंद नगर बाजार रोड पर सीवर लाइन डालने के लिए हो रही खुदाई के विरोध में मंगलवार को व्यापारियों ने बाजार बंद कर सड़क पर प्रदर्शन किया। दुकानदारों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए खुदाई का काम तत्काल बंद कराने की मांग की। व्यापारियों का कहना है कि इस खुदाई से करीब 5000 परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। सोमवार देर रात शुरू हुआ था काम व्यापारियों का कहना है कि सोमवार देर रात सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खोदने का काम शुरू किया गया था। इसकी जानकारी मिलते ही दुकानदार विरोध में सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। मंगलवार को भी व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर अपना विरोध जताया। उनका कहना है कि सड़क की खुदाई से बाजार में ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल होगा, जिससे कारोबार प्रभावित होगा। मौके पर पहुंची पुलिस प्रदर्शन की सूचना पर गोविंद नगर थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। व्यापारियों की मांग है कि सीवर लाइन के लिए सड़क खोदने के बजाय पहले नाले की सफाई कराई जाए। अब प्रशासन, नगर निगम और पुलिस अधिकारियों के साथ होने वाली वार्ता के बाद ही काम को लेकर आगे का फैसला लिया जाएगा। खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)