मथुरा के श्रीनिम्बार्क भगवान का जयंती महोत्सव:वृंदावन के श्रीनिकुंज वाटिका आश्रम में पूजन, संतों ने गाए बधाई पद

Nov 24, 2026 - 21:36
0
मथुरा के श्रीनिम्बार्क भगवान का जयंती महोत्सव:वृंदावन के श्रीनिकुंज वाटिका आश्रम में पूजन, संतों ने गाए बधाई पद
मथुरा के श्रीधाम वृंदावन स्थित श्रीनिकुंज वाटिका आश्रम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आद्याचार्य श्रीनिम्बार्क भगवान का 5122वां जयंती महोत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे संतों द्वारा आचार्यश्री की बधाई के पदों के मंगल गायन से हुई। इसके बाद ठाकुरजी और आचार्यश्री का पूजन किया गया। भक्तों ने उपस्थित संतों का स्वागत-सत्कार किया। बधाई के पदों के गायन से आश्रम परिसर में उत्सव का माहौल रहा। दोपहर में संतों और भक्तों को राजभोग प्रसादी अर्पित की गई। इसके बाद संत सेवा और बृजमंडल के आचार्यों के जयघोष के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। संतों ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार, आद्याचार्य जगद्गुरु श्रीनिम्बार्क भगवान का प्राकट्य आज से 5122 वर्ष पूर्व हुआ था। उन्होंने भगवान श्रीराधाकृष्ण की सेवा के लिए आठ अलग-अलग रूपों में कार्य किया। संतों के अनुसार, आचार्यश्री ने कई महत्वपूर्ण ग्रंथों की रचना की और निम्बार्क संप्रदाय का प्रचार-प्रसार किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User