11 लाख दीपों से जगमगाई काशी, देखें तस्वीर:देव दीपावली पर सोने जैसी दमक उठे गंगा के 84 घाट, विदेशी पर्यटक भी पहुंचे

Nov 24, 2026 - 21:20
0
11 लाख दीपों से जगमगाई काशी, देखें तस्वीर:देव दीपावली पर सोने जैसी दमक उठे गंगा के 84 घाट, विदेशी पर्यटक भी पहुंचे
देवों के धरा पर उतरने के पर्व देव दीपावली पर मंगलवार की शाम काशी सोने जैसी दमक उठी। शुभ मुहूर्त में 11 लाख दीपों की रोशनी से मां गंगा का अर्धचंद्राकार तट जगमगा उठा। गंगा के 84 घाटों पर दीपों की कतारों ने अद्भुत छटा बिखेरी। घाटों से लेकर गलियों तक उत्सव का उल्लास दिखाई दिया। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का नजारा भी देखते ही बन रहा था। पूरे कॉरिडोर को विद्युत झालरों, मिट्टी के दीयों और रंग-बिरंगे फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया था। नमो घाट पर मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर देव दीपावली महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। देश-विदेश से पहुंचे पर्यटक दीपों की अलौकिक छटा देखकर अभिभूत नजर आए। पूरी काशी दीपों की रोशनी में स्वर्णिम आभा से नहा उठी। देखें तस्वीर…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User