पैसों के विवाद के बाद युवक ने तेजाब पीया:बरेली में 35 वर्षीय सौरभ की हालत नाजुक, जिला अस्पताल में भर्ती
बरेली के प्रेमनगर स्थित जाटवपुरा में पैसों के विवाद के बाद 35 वर्षीय सौरभ ने घर में रखा तेजाब पी लिया। उसकी हालत नाजुक है और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सोमवार रात सौरभ का अपने भाई सुमित से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, फिर विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि इसके बाद सौरभ ने तेजाब पी लिया। कुछ देर में उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया।
इलाज के दौरान सौरभ ने परिजनों और अस्पताल में मौजूद लोगों को बताया कि उसका भाई सुमित से पैसों को लेकर विवाद हुआ था। परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)