मुजफ्फरनगर में 21 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:इलाके में करता था सप्लाई, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

Nov 12, 2026 - 15:41
0
मुजफ्फरनगर में 21 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार:इलाके में करता था सप्लाई, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
मुजफ्फरनगर ऑपरेशन सवेरा के तहत नगर कोतवाली पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे गांजा तस्करी के आरोप में राजकुमार उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 21 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। सूचना मिलने पर रामलीला टीला चौकी पुलिस ने दबोचा पुलिस के मुताबिक, जिले में गांजे की तस्करी से जुड़ी गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद SSP सूरज कुमार राय के निर्देशन में रामलीला टीला चौकी प्रभारी गोविंद चौधरी की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी राजकुमार उर्फ फौजी को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। सप्लाई नेटवर्क और अन्य तस्करों की तलाश जारी पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी इलाके में गांजे की सप्लाई करता था। अब पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह यह खेप कहां से लाता था और किन लोगों को सप्लाई करता था। इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और संभावित ठिकानों की भी जांच की जा रही है, साथ ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User