सीतापुर में घर से लाखों के जेवरात चोरी:छत का जाल तोड़कर घुसे चोर, नकदी-जेवर लेकर फरार

Nov 12, 2026 - 15:41
0
सीतापुर में घर से लाखों के जेवरात चोरी:छत का जाल तोड़कर घुसे चोर, नकदी-जेवर लेकर फरार
सीतापुर के संदना थाना क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपए के जेवरात और नकदी पार कर दी। चोर छत पर पड़े जाल का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए। इसके बाद अलमारी और बक्से के ताले तोड़कर 15 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात के दौरान गृहस्वामी दूसरे कमरे में सोता रहा। सुबह जागने पर उसे चोरी की जानकारी हुई। छत का जाल खोलकर घर में घुसे चोर ग्राम सखा के रहने वाले पंकज यादव पुत्र बाबूराम मंगलवार रात घर के एक कमरे में अकेले सो रहे थे। बुधवार रात करीब तीन बजे चोर छत पर पड़े जाल का ताला तोड़कर उसे उठाने के बाद घर के अंदर उतर आए। इसके बाद दूसरे कमरे में रखी अलमारी और बक्से के ताले तोड़ दिए। चोरों ने सामान खंगाला और उसमें रखी 15 हजार रुपए की नकदी के साथ लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात समेटकर फरार हो गए। टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उड़े होश बुधवार सुबह पंकज की नींद खुली तो वह दूसरे कमरे में पहुंचे। वहां अलमारी और बक्से के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। चोरी की जानकारी होने पर उन्होंने अपनी पत्नी को फोन कर मायके से घर बुलाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शुरू की जांच सूचना पर संदना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सबूत जुटाने का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस सोनकर ने बताया कि चोरी के मामले में तहरीर मिली है। घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User