उन्नाव में खेत पर युवक का शव मिला:ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह खेत में 26 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान अनूप पुत्र दिनेश के रूप में हुई है। वह उन्नाव जिले के ग्राम राधागंज, पोस्ट बिहार के रहने वाले थे। परिजनों के मुताबिक, उन्हें गुरुवार सुबह अनूप के खेत में फांसी लगाने की जानकारी मिली थी। परिजनों ने बताया कि अनूप तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। उन्होंने यह भी बताया कि अनूप शराब पीते थे। उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। परिवार के लोग भी कारण नहीं बता सके। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)