कॉलोनी में सुविधाएं नहीं मिलने पर लोगों ने प्रदर्शन किया:अजीतपुर की एक्जीक्यूटिव एन्क्लेव में सड़क, बिजली और जलनिकासी की मांग
रामपुर। सात साल पहले सुविधाओं का सपना दिखाकर प्लॉट बेचे, लोगों ने जिंदगीभर की जमा पूंजी लगाकर मकान बना लिए, लेकिन अब वही लोग सड़क, बिजली, नाली और जलनिकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान हैं। मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर अजीतपुर स्थित एक्जीक्यूटिव एन्क्लेव कॉलोनी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि प्लॉट बेचते समय राजेश कुमार ने कॉलोनी के आरडीए से अप्रूव्ड होने का भरोसा दिया था। साथ ही सड़क, नाली, बिजली और जलनिकासी जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही थी। लोगों ने भरोसा करके प्लॉट खरीद लिए, लेकिन सात साल गुजरने के बाद भी सुविधाएं विकसित नहीं हो सकीं। रविवार दोपहर करीब तीन बजे कॉलोनी के लोगों ने एकत्र होकर प्रदर्शन किया और प्रशासन से समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। कॉलोनीवासियों के मुताबिक, प्लॉट बेचते समय उन्हें बताया गया था कि यहां रहने के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। इसी भरोसे पर लोगों ने प्लॉट खरीदकर मकान बनवाए और परिवार के साथ रहने लगे। आरोप है कि प्लॉट बेचने के बाद राजेश कुमार अपना कारोबार समेटकर चले गए, लेकिन कॉलोनी में जरूरी सुविधाओं का इंतजाम नहीं कराया गया। अब यहां रहने वाले परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सात बार आवेदन, फिर भी नहीं मिला बिजली कनेक्शन कॉलोनी में बिजली की समस्या भी लोगों की नाराजगी की बड़ी वजह है। गुरविंदर पाल ने बताया कि वह पिछले करीब एक साल से बिजली कनेक्शन के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए सात बार आवेदन किया जा चुका है, लेकिन अब तक बिजली के तार नहीं लगाए गए और कनेक्शन भी नहीं मिला। उनका कहना है कि आसपास के दूसरे घरों में बिजली कनेक्शन दिए जा चुके हैं, लेकिन बार-बार आवेदन और शिकायत के बाद भी उनके मामले में कार्रवाई नहीं हुई। इससे परिवार और बच्चों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अरुण ने बताया अरुण सिंह ने बताया कि यहां पर जो सपने दिखाए गए थे उन पर पानी फिर गया और अब कोईसनी भी नहीं कर रहा हालत यह है कि अब यहां से घर बेचकर जाने को मन कर रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)