मुजफ्फरनगर में पुलिस को देखकर भागा गांजा तस्कर:मुठभेड़ में पैर में लगी गोली, 22 किलो गांजा बरामद, 15 से 20 लाख रुपए कीमत
मुजफ्फरनगर में बुधवार देर शाम करीब 8 बजे पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार गांजा तस्कर ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामला नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में कुकड़ा रोड का है। बाइक फिसलने के बाद पुलिस ने की घेराबंदी पुलिस के मुताबिक, डीआईजी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत टीम कुकड़ा रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भोपा रोड की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही बाइक को रोकने का इशारा किया गया। बाइक सवार अचानक मुड़कर भागने लगा। वह कच्चे रास्ते से हाईवे की ओर निकलने की कोशिश कर रहा था, तभी उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में लगी गोली सीओ नई मंडी राजू राव के मुताबिक, पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल की पहचान आशीष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। 22 किलो गांजा और तमंचा बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 22 किलो गांजा, देसी तमंचा, कारतूस, बाइक और नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपए है। आधा दर्जन चोरी के मुकदमे दर्ज सीओ ने बताया- पूछताछ में आरोपी ने गांजा किसी व्यक्ति से खरीदकर स्थानीय स्तर पर बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब उसके सप्लाई नेटवर्क और गांजे की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ चोरी के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा मारपीट, छेड़छाड़ और अन्य गंभीर मामलों में भी उसके खिलाफ मुकदमे बताए गए हैं। वह पहले जेल भी जा चुका है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)